आज से रामझूला पुल से होगी शिवभक्तों की इंट्री

ऋषिकेश। नीलकंठ में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की भीड़ बढ़ने लगी है। गुरुवार से 26 जुलाई तक बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचेंगे। इसलिये अब गुरुवार से पैदल श्रद्धालुओं को रामझूला पुल से नीलकंठ भेजा जायेगा। जबकि जलाभिषेक करने के बाद वे जानकी झूला पुल से लौटेंगे। गुरुवार से कांवडियों की भीड़ नीलकंठ महादेव मंदिर में उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। लिहाजा पुलिस ने पहले से तय रूट प्लान को गुरुवार से लागू करने का फैसला किया है। मुनिकीरेती में यातायात निरीक्षक सिद्धार्थ कुकरेती ने बताया कि शिवभक्तों की संख्या बढ़ गई है। गुरुवार से नीलकंठ पैदल जाने वाले लोगों को रामझूला से प्रवेश करवाया जायेगा। जबकि नीलकंठ मंदिर से जलाभिषेक कर लौटने वाले शिवभक्त जानकीझूला पुल से बाहर निकलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *