बारिश से जइंका अदालीखाल के दो कमरे ध्वस्त

पौड़ी। तेज बारिश से धुमाकोट के जनता इंटर कॉलेज अदालीखाल के दो कमरे जमीदोंज हो गए। ये दोनों कमरे स्कूल भवन के ऊपरी मंजिल के थे और गुरुवार की रात इनकी दीवार जमीदोंज हो गई। हालांकि इन कक्षाओं में करीब चार महीने पहले ही शिक्षण कार्य को बंद कर दिया गया था। बारिश के कारण जनता इंटर कालेज अदालीखाल में विद्यालय भवन के ऊपरी मंजिल के दो कमरे पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं। गनीमत रही कि भवन के खस्ता हाल को देखते हुए इन कक्षों में कक्षाएं लगाना पहले ही बंद कर दिया गया था। स्कूल के प्रधानाचार्य आशीष देव पांडे ने बताया कि भवन की ऊपरी मंजिल में करीब 20 साल पहले चार कमरे बने थे, जो काफी जीर्ण हो गए थे। इन कमरों की खराब हालत को देखते हुए चार महीने पहले ही यहां कक्षाएं लगाना बंद कर दिया गया था। लेंटर पर दरारें भी पड़ गई थी। गुरुवार रात को दो कमरे पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं और दो अन्य पर दरारें पड़ गई हैं। शिक्षण कार्य के लिए अन्य कमरों का इंतजाम किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *