केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से की मुलाकात

उत्तरकाशी। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को केदारनाथ मन्दिर की प्रतिकृति भेंट की एवं राज्य से जुड़े स्वास्थ्य सम्बंधित विषयों पर चर्चा करने के साथ ही मदद का आग्रह किया।
मुलाकात के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ऋतु खंडूडी को उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर अपनी बधाई दी। विधानसभा अध्यक्ष ने विशेष तौर पर कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर मदद का आग्रह किया, जिस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *