दून में सुबह से झमाझम बारिश, दुश्वारियां झेल रहे लोग

 

देहरादून। मौसम विभाग द्वारा दून में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के अनुरूप ही सुबह से दून में का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटों में देहरादून के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। जिससे सड़कें कई स्थानों पर तालाब बन गई हैं। रिस्पना व बिंदाल में पानी काफी बहाव से बह रहा है। नालों का पानी जगह जगह चोक है। इससे सड़कों पर ही गंदा पानी जमा हो गया है। बारिश से सड़कों पर जमा पानी की वजह से जगह जगह जाम की नौबत आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में अभी तक करनपुर में 71, मसूरी 59.5, सहस्रधारा में 56.5 और आशारोड़ी में 53 एमएम बारिश हुई है।

दून के विभिन्न इलाकों में शनिवार को तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा। ईसी रोड, रायपुर रोड, डीएल रोड, हरिद्वार रोड, चकराता रोड, जीएमएस रोड समेत विभिन्न इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नाले नालियों से बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाने के कारण सड़कों पर पानी बहता रहा। जिससे वाहन चालकों, राहगीरों को परेशानी हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *