एबीवीपी के स्थापना दिवस पर हुआ विद्यार्थी संवाद

 

देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) देहरादून महानगर ने राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के मौके पर डीएवी पीजी कॉलेज में विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत ने बताया कि एबीवीपी अपनी स्थापना के 75 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। जब देश आजाद हुआ तो सामने कई चुनौतियां थी। इन चुनौतियों से निपटने व राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए 1948 से एबीवीपी ने कार्य शुरू किया। 9 जुलाई 1949 को विधिवत दिल्ली में पंजीकृत हुआ। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डा. डीके शाही ने संगठन विस्तार राष्ट्र के प्रति समर्पित व संस्कारित छात्र शक्ति तैयार करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डा. कौशल कुमार ने कहा कि एबीवीपी ने देश के लिए जीने मरने को प्रेरित किया है। संचालन जिला संयोजक चंदन नेगी ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में जापान के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान प्रदेश सहमंत्री ऋषभ रावत, विभाग संगठन मंत्री नागेंद्र बिष्ट, महानगर अध्यक्ष डा. हरिओम शंकर, राहुल चौहान, सागर तोमर, कैलाश बिष्ट, किरन कठायत, करन घाघट, मनीष राय, समृद्धि, दयाल बिष्ट, गौरव तोमर, विपिन भट्ट, पार्थ जुयाल, अभिजीत, अमन जोशी आदि उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *