सफाई कंपनियों के काम की मॉनीटरिंग सफाई इंस्पेक्टर करेंगे
देहरादून। नगर आयुक्त मनुज गोयल ने निगम से अनुबंधित सभी निजी कंपनियों के काम की मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी सफाई इंस्पेक्टरों को सौंप दी है। उन्होंने बताया कि कंपनियों के कितने वाहन वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए पहुंचे। कितने घरों से कूड़ा उठान हुआ। इसकी डेली रिपोर्ट तैयार करेंगे। ताकि सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो सके। अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह समीक्षा बैठक में सफाई कार्य की समीक्षा की जाएगी।
