गैरसैंण स्थाई राजधानी निर्माण तक आंदोलन रहेगा जारी : बिष्ट

 

चमोली। गैरसैंण को प्रदेश की स्थाई राजधानी घोषित होने तक उनका आंदोलन गांधीवादी तरीके से जारी रहेगा। यह बात गैरसैंण स्थाई राजधानी बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कही। बताते चले के गत दिन न्यायिक मजिस्ट्रेट गैरसैंण के कोर्ट में गैरसैंण स्थाई राजधानी निर्माण समिति के सदस्यों की पेशी थी। न्यायालय में पेशी उपरांत इन आंदोलनकारियों ने तहसील परिसर में गैरसैंण स्थाई राजधानी बनाओ के नारे से गुंजामान कर दिया था। बताते चले कि वर्ष 2018 को यहां हुए बजट सत्र के दौरान चक्काजाम करने के आरोप में 40 गैरसैंण राजधानी समर्थकों पर विभिन्न धाराओं में मामला कोर्ट में चल रहा है। गैरसैंण स्थाई राजधानी निर्माण समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट का कहना था कि ग्रीष्मकालीन राजधानी बनने के बाद भी यहां विधानसभा का बजट सत्र आयोजित न करना प्रदेश सरकार की नाकामी के अलावा ओर कुछ भी नहीं है। कहा कि सरकार जीतने भी जुल्म आंदोलनकारियों क्यों न करे, गैरसैंण स्थाई राजधानी बनाने तक उनका आंदोलन बदस्तूर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *