हिमाचल में 97 नए कोरोना पॉजिटिव

शिमला 

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस फिर से रफ्तार पकड़ने लगा है। दो बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के कोरोना वायरस के 97 नए मामले दर्ज किए गए हैं। ऊना जिले में 43, कांगड़ा 33, सिरमौर नौ, बिलासपुर तीन और मंडी में चार नए मामले आए हैं। उधर, प्रदेश में बुधवार दो बजे की रिपोर्ट के अनुसार तक कोरोना की जांच के लिए 1835 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 42 की रिपोर्ट निगेटिव और 1789 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।

इसके साथ ही प्रदेश के कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 61142 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 1495 हो गए हैं। अब तक 58615 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 1014 की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 84, चंबा पांच, हमीरपुर 91, कांगड़ा 299, किन्नौर सात, लाहौल-स्पीति शून्य, कुल्लू 20, मंडी 57, शिमला 139, सिरमौर 88, सोलन 183 और ऊना जिले में 522 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *