जल निकासी की उचित व्यवस्था करें: पुष्पा

 

चमोली। गोपेश्वर नगरपालिका नगर की जल निकासी की व्यवस्था को व्यस्थित करने में जुट गया है। बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने नगर के पार्षदों और पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। नगरपालिका अध्यक्ष ने आयोजित बैठक में जल निगम के अधिकारियों को निर्देश किया कि बरसात के मौसम में आमजन मानस को सार्वजनिक रास्तों में परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके लिए पेयजल विभाग अपने पेयजल लाइनों को नालियों व सार्वजनिक रास्तों से व्यवस्थित करें। साथ ही सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखीं जाय। उन्होंने कहा कि मानसून को देखते हुए पूरी तरह अलर्ट रहकर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिशिच की जाय। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी राजेंद्र सजवाण, नगर पार्षद नवल भट्ट, उपेंद्र भंडारी, उमेस सती, राहुल कुमार, प्रियंका बिष्ट आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *