गढ़वाल विवि व मेडिकल कॉलेज में योग दिवस की तैयारी पूर्ण

श्रीनगर गढ़वाल। एचएनबी गढ़वाल केन्द्रीय विवि एवं मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में आठवां अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसके लिए दोनो संस्थानो ने तैयारियों पूर्ण कर दी है। मेडिकल कॉलेज में योग दिवस के मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
गढ़वाल विवि के डीएसडब्ल्यू प्रो. एमएस नेगी ने बताया कि योगाभ्यास कार्यक्रम सभी परिसरों में अगल-अलग स्तर पर कराया जायेगा। बिड़ला परिसर में कुलपति के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित होगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चन्द्रमोहन रावत ने बताया कि आयुष एवं आयुष शिक्षा उत्तराखंड की ओर से आयोजित योगाभ्यास शिविर के तहत कार्यक्रम आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *