श्रीनगर में पुलिस ने सड़क किनारे साइन बोर्ड
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर क्षेत्रान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर संभावित दुर्घटना क्षेत्रों पर श्रीनगर ट्रैफिक पुलिस द्वारा साइन बोर्ड लगाय गये। एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर श्रीनगर पुलिस ने 15 साइन बोर्ड एवं 20 फैलेक्सी बोर्ड लगाकर यात्रियों की सुविधा हेतु दुर्घटना प्रभावित क्षेत्रों के प्रति सर्तक किया। इसके साथ ही पुलिस ने यात्रा पर आने वाले यात्रियों को साइन बोर्ड के अनुसार यात्रा करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
यातायात निरीक्षक गोविन्द कुमार ने बताया कि कीर्तिनगर पुल से सिरोबगड़ के बीच राजमार्ग किनारे रेलवे में कार्यरत कंपनी ऋतिविक के सौजन्य से सड़क दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों में साइन बोर्ड लगाये गए। साइन बोर्ड लगाने के बाद लोगों को और स्कूली छात्र-छात्राओं से सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सहयोग की अपील की गयी । ट्रैफिक नियम हेलमेट पहनकर दुपहिया वाहन चलाना, दुपहिया वाहन में तीन सवारी न बिठाना, वाहन में मानक से अधिक सवारी न बिठाना, सीट बेल्ट का प्रयोग करना, वाहन चालते समय मोबाइल का प्रयोग न करना आदि के बारे में आमजन को जागरुक किया गया। इस मौके पर ऋतिविक कम्पनी के वीएसएन मूर्ति, देवन्द्र सिंह, दीपक प्रकाश बिष्ट, सतीश चन्द्रा, निर्मल, विवेक भंडारी मौजूद थे।
