सभी विभाग कार्यों में लाएं तेजी : सीडीओ
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नवीन कलक्ट्रेट स्थित सभागार में गुरुवार को विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सीडीओं ने अधकारियों को कार्यों में गति लाने, कार्यों को समय पूरा करने समेत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीडीओ नवनीत पांडे ने अमृत सरोवर परियोजना, कैच द रैन कार्यक्रम, जल स्रोतों को बनाए रखने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के कार्यों में शिथिलता न लाई जाए। इस दौरान कोसी नदी के संरक्षण, जलागम एवं कोसी से जुड़ी सभी परियोजनाओं के कार्यों की भी समीक्षा की गई। सीडीओ ने कृषि विभाग, मनरेगा, ग्राम्य विकास के कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर ईई जल संस्थान केएस खाती, ईई जल निगम केडी भट्ट, बीडीओ हवालबाग भगवान सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
