31 मई तक कार्ड जमा न करने पर होगी कार्रवाई

चम्पावत। लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत मानकों में न आने वाले लोगों ने अपने राशन कार्ड पूर्ति विभाग में सरेंडर करने शुरू कर दिए है। 31 मई तक राशन कार्ड जमा ने करने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पूर्ति निरीक्षक चन्द्रकला चतुर्वेदी ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जिन लोगों के पास बीपीएल या अंत्योदय राशन कार्ड बने हैं और उनकी आय 15 हजार रुपये या उससे अधिक है। उन लोगों को अपना राशन कार्ड 31 मई तक हर हाल में सरेंडर करना होगा। इसके लिए सभी लोगों को पूर्व में सूचना दे दी गई थी। चतुर्वेदी ने बताया कि जो अपात्र कार्डधारक ने यदि अपना सफेद कार्ड सरेंडर नहीं किया और जांच में अपात्र पाया गया तो उसने खिलाफ एक जून से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अभी तक कुल 60 कार्ड लोगों ने स्वत: ही जमा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *