मुंबई सागा के प्रमोशन के लिए जान ने बेचे टिकट

जॉन अब्राहम,

इमरान हाशमी स्टारर फिल्म मुंबई सागा बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म को हिट बनाने के लिए स्टार जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं, लेकिन जॉन अब्राहम ने एक कदम आगे निकलकर टिकट बेचना ही शुरू कर दिया। फिल्म का प्रमोशन करने के लिए जॉन और इमरान थिएटर पहुंचे जहां दर्शकों को जॉन ने खुद टिकट बेची।
इमरान हाशमी ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें जॉन अब्राहम टिकट विंडो पर फिल्म की टिकट बेचते नजर आए। दर्शकों को जॉन का ये अंदाज काफी भा रहा है। फिल्म मुंबई सागा की कहानी अमर्त्या राव (जॉन अब्राहम) की कहानी है जिसने मुंबई पर राज करने का सपना देखा था। अमर्त्या राव, छोटा राजन का सहयोगी हुआ करता था। छोटा राजन के कहने पर अमर्त्या राव ने कई बिजनेसमैन को मौत की नींद सुलाया था। अमर्त्या, छोटा राजन की हर एक बात माना करता था। छोटा राजन के इशारों पर एक के बाद एक कई खून करने के बाद वह कुछ समय में ही छोटा राजन का राइट हैंड बन गया था। वहीं उसके हर कदम पर इंस्पेक्टर विजय सावरकर (इमरान हाशमी) नजर रखता था। सावरकर राव के हर कदम को पहचानकर उसे पकड़ने की कोशिश करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *