अमेरिकी वित्तमंत्री ने निर्मला सीतारमण से की चर्चा

वाशिंगटन

अमेरिका की वित्त मंत्री जैनेट येलेन ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से फोन पर बातचीत कर कोरोनावायरस वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई में अहम साझेदार के तौर पर भारत की भूमिका की सराहना की और वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा की।
इस साल जनवरी में अमेरिका की पहली महिला वित्त मंत्री के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद येलेन ने सीतारमण से पहली बार फोन पर बात की है। अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने सोमवार को कहा, ‘फोन पर बातचीत के दौरान उन्होंने कोविड-19 महामारी से दुनिया के मजबूती से उबरने में सहयोग देने, असमानता का मुकाबला करने और साहसिक जलवायु एजेंडा आगे बढ़ाने के लिए निकटता से मिलकर काम करने की मंशा जताई।’ उसने बताया कि येलेन ने कोविड-19 से मुकाबले में अहम साझेदार के तौर पर भारत की भूमिका की सराहना की। भारत के वित्त मंत्रालय ने भी कई ट्वीट किया, ‘वित्त मंत्री सीतारमण की अमेरिकी की वित्त मंत्री येलेन के साथ वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर रचनात्मक चर्चा हुई। येलेन ने टीका विकसित करने के वैश्विक प्रयासों में भारत के योगदान की सराहना की।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *