मनेरी डैम के पास टापू पर फंसे लोगों का किया रेस्क्यू
देहरादून,
देर रात एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि मनेरी डैम के पास एक टापू पर कुछ लोग फंस गए है। सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट उजेली से मुख्य आरक्षी महिपाल सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल रवाना हुई और फंसे हुए लोगों का रेस्क्यू किया। इस दौरान एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि टापू पर फंसे लोग दैनिक मजदूरी करते हैं व मनेरी डैम के पास ही निवास करते हैं। नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण वैकल्पिक मार्ग बह गया, जिससे वह टापू के दूसरी ओर फंस गए। एसडीआरएफ टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों में रोप की सहायता से रिवर क्रॉसिंग पुल बनाकर अब तक तीन लोगों को टापू से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर लाया गया व शेष बचे लोगों को भी एक-एक कर टापू से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर लाने हेतु रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
