वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत का बागेश्वर में स्वागत    

बागेश्वर। आप के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कुमाऊं प्रभारी बसंत कुमार के पहली बार बागेश्वर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पार्टी जिला कार्यालय बागेश्वर में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। अपने स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बागेश्वर की जनता ने उन्हें जो प्यार दिया उसके लिए वह उनका दिल से आभारी हैं। जनता के विश्वास में वह खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में आम आदमी पार्टी बेहतर काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *