क्लीनिकल स्टेबलिस्टमेंट बिल को लेकर जिला प्रशासन ने की बैठक
हल्द्वानी। क्लीनिकल स्टेबलिस्टमेंट बिल को लेकर जिला प्रशासन ने बैठक की। जिसमें 7 हॉस्पिटल को स्थायी व 483 हॉस्पिटल का अस्थायी रजिस्ट्रेशन किया गया। बुधवार को डीएम कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम धीराज गर्ब्याल ने मातहतों से कहा कि अपंजीकृत क्लीनिक पर विशेष नजर रखें। कहा कि जो हॉस्पिटल रजिस्ट्रेशन समाप्त हो जाने के बाद दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करता उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लें। कोरोना की आड़ में हॉस्पिटल नियमों को ताक पर रख कर खुले हों तो उन पर भी कार्रवाई करें। इस दौरान हल्द्वानी एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट, सीएमओ डा. भागीरथी जोशी, एसीएमओ डॉ, रश्मि पंत, आईएमए अध्यक्ष डा जेएस भंडारी, सचिव डॉ. संजय सिंह रहे।
