स्टोन क्रशर के सामने जाम लगा प्रदर्शन किया

नैनीताल। क्षेत्र के स्टोन क्रशर में लंबे समय से भुगतान नहीं होने पर वाहन चालकों ने सोमवार को क्रशर के मुख्य गेट के बाहर जाम लगाकर नारेबाजी की। तीन घंटे तक क्रशर का संचालन रोक दिया।
मामले की सूचना मिलते ही बेतालघाट थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। क्रशर संचालक ने जल्द भुगतान का आश्वासन दिया, तब जाकर वाहन चालक शांत हुए। इस दौरान मनोज जोशी, अतुल भंडारी, गुड्डू वर्मा, पुष्कर त्रिपाठी, हीरा बिष्ट, रवि जलाल, राकेश, हेम जोशी, सुरेंद्र रावत, भुवन पिनारी, पप्पू मेहरा, ललित जोशी, कमल, राम सिंह सहित अन्य वाहन स्वामी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *