टिहरी में गंदगी पर दो होटल स्वामियों को नोटिस

नई टिहरी। चारधाम यात्रा में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत डीएम इवा श्रीवास्तव के निर्देशन में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रौतु की वैली में होटल एवं रेस्टारेंटों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो होटलों में गंदगी के साथ ही डीप फ्रीजर गंदे पाये जाने पर होटल स्वामियों को नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ व सफाई के लिए होटल स्वामियों को प्रेरित करते हुये खाद्य संरक्षा विभाग के जिला अभिहित अधिकारी एमएन जोशी ने निर्देश दिये कि होटल स्वामी विशेष साफ सफाई पर ध्यान देते हुये फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड एवं फूड लाइसेंस काउंटर में डिस्प्ले लगाएं। जिसमें एफएसएसएआई हेल्प लाईन नंबर लिखा हो, ताकि उपभोक्ता की किसी भी प्रकार की फूड संबंधी शिकायत दर्ज की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *