व्यापारियों ने प्लास्टिक का किया बहिष्कार, निशुल्क थैलों का किया वितरण

रुद्रपुर। सिंगल यूस प्लास्टिक के उन्मूलन के तहत व्यापार मंडल ने मुख्य बाजार में निशुल्क बैग का वितरण कर उपभोक्ताओं को प्लास्टिक के दुष्परिणाम से अवगत कराया। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की सलाह भी दी। सोमवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने नगर निगम के सहयोग से मुख्य बाजार में राहगीरों से प्लास्टिक के केरीबैग लेकर निशुल्क थैलों का वितरण किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बताया कि भारत सरकार की योजना के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक इत्यादि के उन्मूलन के तहत यह जागरूकता कार्यक्रम व्यापार मंडल द्वारा लगातार चलाया जा रहा है। धीरे-धीरे संपूर्ण व्यापारी सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद कर थैलों का चलन प्रारंभ करने जा रहे हैं। सिंगल यूज प्लास्टिक से मानव शरीर में कैंसर, शुगर, हृदय रोग जैसी भयानक बीमारी को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से भी आह्वान किया कि दुकानों में आने से पूर्व कपड़े के थैलों को साथ लेकर आएं। व्यापार मंडल महामंत्री हरीश अरोरा, युवा व्यापार मंडल महामंत्री पवन गाबा, जिला मंत्री राजकुमार सीकरी, मनीष ठुकराल, डिस्पोजल यूनियन अध्यक्ष राजकुमार अरोरा, महामंत्री तरनजीत सिंह, सागर छाबड़ा, कपिल अरोरा, खैरातीलाल, गौरव अरोरा, चेतन चुग, चंद्रपाल सहित कई व्यापारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *