नौकर पर लगाया चोरी का आरोप

 

देहरादून। बुजुर्ग दंपति ने घर में काम के लिए रखे नौकर पर नगदी और गहने चोरी का आरोप लगाया है। हाल में नौकर भी उनके घर में काम कर रहा है। धारा चौकी इंचार्ज मिथुन कुमार ने बताया कि चोरी को लेकर पवन ओबराय पत्नी विपिन ओबराय निवासी अलकनंदा अपार्टमेंट, राजपुर रोड ने तहरीर दी। कहा कि उन्होंने घर में एक महीने पहले काम के लिए नौकर ओम प्रकाश निवासी पोखरी, मोरी, उत्तरकाशी को रखा था। उसे घर में रखे लॉकर की चाबियों का पता होता था। आरोप है कि इस दौरान लॉकर से नगदी और गहने गायब हुए। पुलिस ने चोरी को लेकर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *