शांति भंग में तीन का चालान
रुड़की। पुलिस ने शांति भंग की आशंका में तीन लोगों का चालान किया। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि मुंडलाना गांव में किसी बात को लेकर कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम कपिल पुत्र मांगेराम, रोहित व मोहित पुत्रगण महकार सिंह निवासी ग्राम मुडंलाना कोतवाली मंगलौर बताए हैं। तीनों आरोपियों को चालान करने के बाद संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया गया।
