भर्ती घोटाले की हो उच्च स्तरीय जांच: जोशी
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी ने सहकारिता विभाग में हुई भर्ती में घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इनका सरकारी तंत्र पर कोई नियंत्रण नहीं है सरकार की नाक के नीचे भ्रष्टाचार पनप रहा है। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग में भर्ती घोटाले से ये साबित होता है कि अफसरशाही की मिली भगत से अपने लोगों को फायदा पहुंचाने को ये भर्तियां की गई।
