रुड़की स्टेशन पर शोपीस बनी जनरल टिकट की मशीन

 

रुडकी। रेलवे स्टेशन पर जनरल टिकट की सुविधा यात्रियों को देने के लिए लगी एक एटीवीएम मशीन शोपीस बनकर रह गई है। करीब दस दिन से यह मशीन खराब है, लेकिन रेलवे ने अभी तक इसे ठीक नहीं कराया है।

करीब चार साल पूर्व विभाग की ओर से टिकट काउंटर के पास दो मशीनें लगाई गई थी, ताकि टिकट की लाइन की भीड़ को कम कर यात्रियों को बेहतर सुविधा दी जा सके, क्योंकि ट्रेनों के दो से तीन मिनट के ठहराव ही होते है। लेकिन इस दौरान यदि लाइन लंबी हो तो यात्रियों की ट्रेनें छूट जाती थी। समस्या को देखकर दो मशीनें लगाई गई थी, ताकि यात्रियों को ट्रेनों के लिए जल्द टिकट की सुविधा मिल सके। लेकिन करीब दस दिनों से एक एटीवीएम मशीन खराब है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएमआई अजय तोमर ने बताया कि मशीन की दिक्कत को ठीक कराया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *