हाईवे से महिला का शव बरामद

रुड़की। हाईवे पर महिला के शव मिलने से कस्बे में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि भगवानपुर-मंगलौर बाईपास पर महिला का शव पड़ा है। सूचना पर इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा, महिला उप निरीक्षक अंशु चौधरी व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि 50 वर्षीय महिला का है। शरीर पर चोटों के निशान है। महिला के शव की शिनाख्त के प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *