चैत्र नवरात्रि में हम सब को दिल्ली के निर्माण में योगदान देना चाहिए : आदेश गुप्ता

नई दिल्ली,

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सभी दिल्लीवासियों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां दुर्गा सभी लोगों पर अपनी कृपा बनाए रखें और आप सब की मनोकामनाएं पूर्ण हो। ऊर्जा एवं शक्ति का प्रतीक चैत्र मास के इस अवसर पर मां भगवती आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करें। आज चैत्र नवरात्रि के अवसर पर श्री गुप्ता ने झंडेवालान मंदिर जाकर पूजा अर्चना की और सभी दिल्लीवालों के लिए उत्तम स्वस्थ्य, खुशियां एवं उन्नति के लिए प्रार्थना की। आदेश गुप्ता ने कहा कि आज देश में गुड़ी पड़वा और उगादी पर्व भी मनाया जा रहा है। पूरे देश में विभिन्न रुपों में मनाए जाने वाले ये पर्व हमें सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता के सूत्र में पिरोने का काम करते हैं। त्योंहारों की वजह से ही हमारे समाज में सौहार्द एवं एकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि इस चैत्र नवरात्रि में हम सब को एक साथ मिलकर एक बेहतर दिल्ली के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए और यह सिर्फ परस्पर प्रेम और सदभावना से ही संभव है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *