टिहरी में शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार
नई टिहरी। थाना कैंपटी पुलिस ने एक बाइक से अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से सौ पव्वे बरामद कर, संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसपी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार टिहरी पुलिस की ओर से जिले में चलाए जा रहे मादक पदार्थों की धरपकड़ अभियान के क्रम में थाना कैंपटी पुलिस ने एक दुपहिया वाहन में अवैध शराब परिवहन करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बीते मंगलवार देर सांय कैंपटी पुलिस ने चेकिंग के दौरान कैंपटी बाजार से मसूरी बैंड की ओर जा रही बाइक सवार व्यक्तियों को चेकिंग के लिए रोका। चेकिंग में बाइक सवार अर्जुन सिंह निवासी कोट श्रीकोट तथा अमन सिंह निवासी सोडा सरोली से दो कट्टों में 100 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस टीम ने अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम में एसआई नवल किशोर गुप्ता, कॉस्टेबल मुकेश रावत व प्रिंस वालिया शामिल रहे
