अगथला के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर लगाई गुहार

चमोली। अगथला के ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से मिलकर सडक निर्माण की मांग उठाई। ग्रामीणों के एक शिष्टमंडल मंडल ने मंगलवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना को ज्ञापन सौंप सड़क निर्माण की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान समय में ग्रामीण क्षेत्र में सड़क नहीं होने लोग शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं। जबकि वर्तमान समय में गांव में 60 से 65 परिवार रहते हैं, लेकिन सड़क निर्माण न होने से स्कूल बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों केा आवागमन में परेशानी होती है। इस मौके पर ज्ञापन सौंपने वालो में ग्रामीण उषा देवी, शारदा देवी, गीता देवी, जयंती देवी, मंजू देवी, बबीता देवी, उमा देवी, कन्हैया सिंह, राजेंद्र सिंह, योगंबर सिंह, पदमेंद्र सिंह, लोकेश सिंह, गंगा देवी, विजय राणा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *