पशुपालन कर आर्थिकी मजबूत करने पर दिया जोर

पौड़ी। डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने रविवार को कोट ब्लाक में पशुपालन विभाग के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय पशु पालन उन्नमीकरण एवं बांझपन निवारण शिविर में हिस्सा लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने शिविर में पशुओं का पंजीकरण कराने के साथ ही टीके लगाए। डीएम ने शिविर में मौजूद लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पशुपालन, मुर्गी पालन अपनाने को कहा। कहा कि इस तरह के कार्यों को बढ़ावा देंगे तो आगे बेहतर आमदनी मिल सकेगी। शिविर में डीएम ने पशुपालकों की सराहना कर अत्यधिक बढ़ावा देने पर जोर दिया। कहा कि अच्छे नश्ल के पशुओं को लाएं, जिससे वह अधिक मात्रा में दूध दे सकेगी। कहा कि मदर पोल्ट्री हाउस का लाभ भी लें, जिससे ओर अधिक आमदनी बढ़ सकेगी। समूह के साथ मिलकर कार्य करें, जिससे अधिक मात्रा में स्वरोजगार बढेगा। इस दौरान उन्होंने पशुपालन अधिकारी को हर ब्लाक से 4-5 समूहों को भ्रमण कराने, घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण, टैगिंग करने को कहा। शिविर में करीब 100 लोगों द्वारा पशु पंजीकरण व 50 पशुओं का टीकाकरण किया गया। इस दौरान डीएम ने मदर पोल्ट्री हाउस वैधगांव का निरीक्षण भी किया। उन्होंने वहां मुर्गी बाड़ा, पॉलीहाउस, मत्स्य पालन का जायजा लिया। शिविर में स्थानीय लोगों द्वारा डीएम से पेयजल, घेरबाड सहित विभिन्न समस्याएं रखी। जिस पर डीएम ने ने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र की समस्याओं को जल्द हल करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्यपशुचिकित्साधिकारी डा. रमेश नितवाल, बीडीओ दिनेश बडोनी, पशु चिकित्साधिकारी कोट डा. देवकी पिल्खाल, डा. रिचा पंचोरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनील लिंगवाल, राखी असवाल, सुबोध नेगी, सूर्यमान सिंह, ललिता देवी, राजेश कुमार, नरेश कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *