पीएनबी की नई ऋण योजना की जानकारी दी

देहरादून। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की ओर से ग्राहकों के लिए नई ऋण योजना जीएसटी एक्सप्रेस शुरू की गई है। मंडल कार्यालय देहरादून पश्चिम के मंडल प्रमुख राजेंद्र भाटिया ने इस संबंध में शुक्रवार पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि जीएसटी अदाकर्ताओं की सहूलियत एवं व्यापार को बढ़ावा देने के लिए यह योजना शुरू की गई है। भाटिया ने बताया कि इस ऋण राशि का आकलन विगत वर्ष में जमा जीएसटी के आधार पर होगा। इसमें व्याज भी बहुत कम है। नारी शिल्प मंदिर, राजा रोड, पटेलनगर, प्रेमनगर, सेलाकुई, एंफील्ड ग्रांट और विकासनगर शाखा में इसके लिए ऋण कैंप भी आयोजित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *