आउटसोर्स कर्मचारियों को न हटाएं : राजकुमार
देहरादून। कोरोनाकाल में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने के विरोध में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव को ज्ञापन भेजा। राजकुमार ने कहा कि दून अस्पताल में कोरोनाकाल में नर्सिंग, पैरामेडिकल, टेक्नीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, सफाईकर्मियों की नियुक्ति की गई। अब वर्तमान में इन कर्मचारियों को निकाला जा रहा है। इन कोरोना योद्धाओं को न निकाला जाए। उन्होंने कहा कि जनहित में पैथोलॉजी लैब, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे मशीन, सीटी स्कैन मशीन कि सेवा मरीजों को 24 घंटे उपलब्ध कराएं। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि अगर जल्द उक्त समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो हमें जनता के साथ धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा l
