नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

पौड़ी। जिले के पैठाणी थानाक्षेत्र के एक गांव में शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक आरोपी ने अपने ही गांव की एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। पैठाणी थानाध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 वर्षीय युवक ने अपने ही गांव की एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की । मामले में पीड़िता के पिता ने बीती 19 मार्च को थाने में नामजद तहरीर दी थी। तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि गांव के एक युवक ने घर पर अकेली उनकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। साथ ही ओरोपी ने नाबालिग को घटना की जानकारी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जिस पर नाबालिग ने किसी तरह साहस जुटाकर अपने घरवालों को घटना के बारे में बताया। फरार चल रहे आरोपी पंकज रावत को नर्सरी बैंड त्रिपालीसैंण से गिरफ्तार किया गया।
थाना प्रभारी के मुताबिक पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया। मेडिकल रिपोर्ट में दुराचार का आरोप सिद्ध नहीं हुआ। जिस पर आरोपी के विरुद्ध दुराचार की धारा को हटाते हुए छेड़छाड़ की धारा लगाई गई। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आगे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक दीपिका बिष्ट, कांस्टेबल पवन कुमार, राजेंद्र सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *