साप्ताहिक हाट बाजार में अत्याधिक वसूली से व्यापारी परेशान

रुद्रपुर। नगर और क्षेत्र के मछली और सब्जी विक्रेताओं ने रुद्रपुर क्षेत्र के दानपुर गांव में लगने वाली साप्ताहिक हाट बाजार में जिला पंचायत के ठेकेदार के द्वारा दुकानदारों से अत्यधिक धनराशि वसूलने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में जिला पंचायत अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा और दिनेशपुर नगर पंचायत के चेयरमैन पति को मामले की जानकारी देकर समस्या से निजात दिलाने की मांग कर प्रदर्शन किया।
सोमवार को तमाम विक्रेताओं ने नगर पंचायत अध्यक्ष पति हिमांशु सरकार से मिलकर कहा कि दानपुर गांव में प्रत्येक गुरुवार को लगने वाली साप्ताहिक हाट बाजार में क्षेत्र के दर्जनों मछली और सब्जी विक्रेता अपनी दुकान लगाते हैं। आरोप है कि जिला पंचायत के ठेकेदार दुकानदारों से जबरन मानक से कई गुना अधिक धनराशि वसूल रहे हैं। विरोध करने पर उन्हें धमकी दी जा रही है। इस संबंध में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी से मिलकर उन्हें भी मामले से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि यदि मानक से अधिक वसूली को नहीं रोका गया तो दुकानदार धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। हिमांशु सरकार ने सभी दुकानदारों से कहा कि वह जिला पंचायत अधिकारी से मिलकर इस मामले में बात करेंगे और दुकानदारों को समस्या से निजात दिलाया जाएगा। मामले में ठेकेदार गोविंद कुमार का कहना है कि वसूली मानक के अनुसार ही की जा रहा है। प्रदर्शनकारियों में उज्जवल कुमार, दुलाल दास, प्रशांत राय, कृष्णपद राय, अभिषेक मंडल, आपन दास, निमाई रोहित प्रसनजीत गौतम सुरंजन संजय देवासी धनंजय भोला मंडल आदि मौजूद थे।
दुकानदार उनके पास आए थे। इस मामले में विभाग के कार्य अधिकारी कमलेश बिष्ट, कर निरीक्षक मंगल कुमार और राजस्व निरीक्षक सुमित खेड़ा की तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *