उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का स्वागत किया

ऋषिकेश। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू शनिवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से वे हरिद्वार के गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में दक्षिण एशियाई देश शांति एवं सुलह संस्थान के उद्घाटन के लिए चले गए। शनिवार को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का विशेष विमान सुबह 9:38 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरा। विमान से उतरने के बाद राज्यपाल मेजर जनरल गुरमीत सिंह और निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के उत्तराखंड आगमन पर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किए। इसके बाद उपराष्ट्रपति सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। मौके पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, यतीश्वरानंद, एडीजी संजय गुंज्याल, आईजी वी मुरुगेशन, डीआईजी गढ़वाल केएस नगन्याल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *