द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्म बननी चाहिए, इससे सच सामने आता हैं – पीएम मोदी
नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय दल ने विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कर सत्ता में वापसी करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि परिवारवादी पार्टियां देश को खोखला कर रही हैं। संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने श्द कश्मीर फाइल्सश् फिल्म का भी जिक्र किया।
पीएम मोदी ने कहा कि श्द कश्मीर फाइल्सश् जैसी फिल्म बननी चाहिए। ऐसी फिल्मों के जरिए सच सामने आता है। उन्होंने कहा कि लंबे वक्त कश्मीर के सच को छिपाने का प्रयास हुआ है। जो लोग सच को छिपाने का प्रयास करते थे, वहीं विरोध कर रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा संसदीय दल की बैठक की शुरुआत में महान गायिका लता मंगेशकर के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। लता मंगेशकर का छह फरवरी को निधन हो गया था। इसके अतिरिक्त बैठक में हिजाब विवाद के दौरान मारे गए बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष को और यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा को श्रद्धांजलि दी गई।
