हरियाणा में बदमाशों ने सीएम खट्टर के घर पर किया हमला

करनाल

हरियाणा में बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। अब सीएम खट्टर को निशाने पर ले लिया है। दरअसल करनाल के प्रेम नगर क्षेत्र में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के घर पर अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। बाइक सवार युवक पथराव कर फरार हो गए। इस वारदात से पुलिस में भी हड़कंप मच गया और आरोपियों की तलाश शुरू की। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
देर रात अचानक ही बाइकों पर सवार होकर आए पांच से छह युवकों ने मुख्यमंत्री के आवास पर ईंटे फेंकनी शुरू कर दी। यह देखते ही सुरक्षाकर्मी दीवार से कूदकर बाहर आया और आरोपियों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। सूचना मिलते ही थाना रामनगर एसएचओ किरन भी टीम के साथ मौके पर पहुंची तो वहीं आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने शुरू किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *