पहाड़ में 19 मार्च को मनाई जाएगी छरड़ी
पिथौरागढ़। पहाड़ी जनपदों में 19 मार्च को छरड़ी मनाई जाएगी। पंडित दामोदर भट्ट ने कहा कि इस बार होली के दिन प्रारंभ होने की तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति बनी है। इस बार शुक्ल पक्ष अष्टमी से होलाष्टक प्रारंभ हो रहा है। 14 मार्च को एकादशी तिथि भद्रा होने के कारण रंग धारण व चीर बंधन 13 मार्च को 10 बजे बाद किया जा सकता है। सुबह 12 बजकर तीन मिनट से 12 बजकर 51 मिनट का समय अभिजीत मुहूर्त है। आंवला एकादशी व्रत व आंवला पूजन 14 मार्च किया जाएगा। 17 मार्च को सायंकाल से आधी रात तक का समय भद्रा दोष होने के कारण 17 मार्च को रात नौ बजकर 4 मिनट से 10 बजकर 14 मिनट के बीच होलिकादहन किया जाएगा। 19 को छरड़ी होगी।
