यूक्रेन से लौटे छात्रों ने पीएम मोदी को दी चाचा की उपाधि

हापुड़

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के अपने घर सकुशल लौटने पर छात्रों का लोगों ने स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। वहीं छात्रों ने पीएम मोदी को चाचा की उपाधि भी दी। पिलखुवा निवासी छात्र निशांत वर्मा व गांव फगौता निवासी शिवम शर्मा के सकुशल घर वापस आने पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा, क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता, जिला संयोजक अशोक बबली, जिला महामंत्री मोहन सिंह, हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की युवा इकाई के अध्यक्ष दीपांशु गर्ग ने स्वागत किया और बधाई दी।
वहीं यूक्रेन से सकुशल घर लौटे विकल्प भारद्वाज का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री दुष्यंत शर्मा के नेतृत्व में एबीवीपी कार्यकर्ता विकल्प भारद्वाज के घर पहुंचे और विकल्प को पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं विकल्प ने भी भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *