अलग-अलग स्थानों से दो बाइक चोरी, हड़कंप
रुद्रपुर। अलग-अलग स्थानों से दो बाइक चोरी हो गई। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। श्रीपुर बिचुवा के प्रदीप चौंसाली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि खटीमा बाजार में अपनी बाइक पुरानी तहसील स्थित बाइक स्टैंड पर खड़ी की। लौटने पर बाइक गायब मिली। वहीं अमाऊ के प्रेम खड़ायत ने बताया अपनी बाइक चकरपुर मंदिर के पास खड़ी की थी। जिसे अज्ञात चोर चुरा ली। पुलिस ने दोनों मामलो में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
