बारिश-बर्फबारी के बाद बंद हुआ गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे चालू

 

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में बारिश और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के बाद लोगों की मुश्किलें भी बढ़ीं हैं। बर्फबारी के बाद नेशनल हाईवे सहित कई सड़कें बंद होने की वजह से कई रूटों पर यात्री भी फंस गए थे । लेकिन, रविवार को मौसम साफ होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली है। उत्तरकाशी जिले में पिछले तीन दिनों से खराब मौसम के बाद रविवार को चटख धूप खिली। मौसम साफ होते ही बारिश और बर्फबारी के कारण बंद गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे यातायात के लिए चालू हो गए हैं। हालांकि गंगोत्री हाईवे पर भैरोंघाटी तक यातायात चालू है।

उत्तरकाशी जनपद में बीते शनिवार को दिनभर रिमझिम बारिश का दौर जारी रहने से तापमान काफी लुढक गया था। जिस कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में खूब बर्फबारी भी हुई। बर्फबारी के कारण गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर आवागमन बंद हो गया। गंगोत्री हाईवे सुक्की से आगे और यमुनोत्री हाईवे जानकीचट्टी से फूलचट्टी के बीच देर शाम बर्फबारी से बंद हो गए थे। जिस कारण मुसाफिरों की मुश्किलें बढ़ गई थी।

लेकिन रविवार को मौसम साफ होने पर दोपहर 12 बजे तक दोनों हाईवे यातायात के लिए चालू हो गए हैं। खराब मौसम के बीच बीआरओ व एनएच विभाग के मजदूर हाईवे को खोलने में जुटे रहे। उधर, देहरादून-सुवाखोली, लंबगांव-धौंतरी मोटरमार्ग सहित अन्य लिंक मार्गों पर आवागमन सुचारू रूप से चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *