पुलों का निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाए जाने की मांग की

 

कोटद्वार। कंडी रोड संघर्ष समिति ने शासन से चिलरखाल-लालढांग मोटर पर सिगड्डी और मेहली स्त्रोत में प्रस्तावित पुलों का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है। इस संबंध में समिति के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया है कि उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ कि प्रदेश सरकार ने पूर्व में चिलरखाल लालढांग मोटर मार्ग पर सिगड्डी और मेहली स्त्रोत में प्रस्तावित पुलों के निर्माण के लिए राज्य योजना निधि से 6.47 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की थी, लेकिन अब तक केवल 2 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की गई है। बाकी धनराशि अवमुक्त न होने से अन्य कार्यदायी संस्थाओं ने निर्माण कार्य रोक दिया है, जिससे पुलों का निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। ज्ञापन में उन्होंने जनहित में अवशेष धनराशि अविलंब अवमुक्त करा बरसात से पूर्व मोटर मार्ग व दोनों पुलों का निर्माण कराने की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *