महर्षि दयानंद जन्म एवं बोध उत्सव संपन्न

 

कोटद्वार। आर्य समाज कोटद्वार की ओर आयोजित तीन दिवसीय महर्षि दयानंद जन्म एवं बोध उत्सव संपन्न हो गया है। रविवार को नजीबाबाद रोड स्थित आर्य समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम हवन यज्ञ के साथ आरंभ हुआ। मुख्य वक्ता आचार्य गौतम ने कहा कि संसार में मात्र वेद ही ईश्वरीय वाणी है, धर्म का मूल वेद ही है। लेकिन आज मूल में भूल के कारण मानव दुखी और परेशान है। इस दौरान रूड़की से आए भजनोपदेशक कल्याण सिंह वेदी ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर उप प्रधान आशुतोष वर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *