कूड़े में तब्दील हो रहा दक्षिणी वार्ड

 

बागेश्वर। मंडलसेरा दक्षिणी वार्ड में विगत लंबे समय से रास्ते में लगा कूड़े का ढेर अभी तक नहीं हट पाया है। कूड़े की सफाई इस पर नगर पालिका के द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। आसपास रह रहे लोगों ने इसे हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि अब कुछ दिनों में गर्मी भी दस्तक देगी। इससे बीमारी होने का खतरा भी बढ़ गया है। बदबू से रहना मुश्किल हो रहा है। लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा यहां से यूजर चार्ज लिया जा रहा है, लेकिन सफाई करने के नाम पर कोई काम नहीं किया जा रहा है। जयदीप किशोर, निशा, मोहन राम, पार्वती देवी, रजनी देवी, भावना देवी, हीरा देवी ने पालिका से नियमित सफाई कराने की मांग की है। इधर नगर पालिका के ईओ सतीश कुमार ने बताया कि जल्द पालिका सफाई अभियान चलाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *