कोरोना से बचाव को जागरूक किया

 

ऋषिकेश। मां आनंदमयी मेमोरियल स्कूल गौहरीमाफी के छात्र-छात्राओं ने कोविड को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने लोगों को कोविड 19 से बचाव को जागरूक किया।

बुधवार को त्रिवेणीघाट परिसर में मां आनंदमयी मेमोरियल स्कूल गौहरीमाफी के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक पेश किया। नाटक के जरिए छात्र-छात्राओं ने लोगों को कोविड 19 से बचाव को जागरूक किया। उन्होंने लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की। प्राचार्य केसर पटेल ने कहा कि संक्रमण रोकने के लिए सफाई व उचित दूरी कारगर हथियार हैं। कहा कि कोरोना का प्रभाव कम हुआ है, लेकिन अभी तक यह खतरा टला नहीं है। इसलिए सभी को कोरोना नियमों का पालन करना चाहिए। दर्शकों ने बच्चों के प्रयास को खूब सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *