श्रीनगर में 102 और चौथान में 105 वर्ष की बुजुर्ग ने डाला वोट
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर विधानसभा में मतदान को लेकर बुजुर्गों में भी उत्साह देखा गया। श्रीनगर के नगर पालिका बूथ पर तिवाड़ी मोहल्ला के 102 वर्षीय बुजुर्ग मातबर सिंह बिष्ट ने मतदान किया। बुजुर्ग बिष्ट स्वयं मतदान केंद्र तक वोट डालने पहुंचे। जबकि भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट ने बताया कि मासौ चौथान थलीसैंण में 105 वर्षीय लछूली देवी को लोग मतदान के लिए लाए।
