नियमों के उल्लंघन पर 352 के चालान
अल्मोड़ा। पुलिस जिले में ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे को लेकर सजग बनी हुई है। इसके तहत जारी नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी जा रही है। बुधवार को जिले भर में पुलिस ने के अलग-अलग स्थानों में कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर 352 लोगों पर कार्रवाई की है। साथ ही 65 हजार 900 रुपये का संयोजन शुल्क जमा करवाया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिये है। इसी क्रम में पुलिस ने बिना मास्क के 76 और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर 276 कुल 352 लोगों पर महामारी अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई है। वहीं बिना मास्क घूम रहे लोगों को नि:शुल्क मास्क वितरित भी किए गए।
