पांच पेटी देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
बागेश्वर। एसओजी ने पांच पेटी देसी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसओजी प्रभारी कुंदन रौतेला ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर सोमवार को अस्पताल के पास सिनौला गली में संदिग्ध व्यक्ति हरीश बोरा पुत्र दान सिंह निवासी मंडलसेरा से पूछताछ की गई तो वह भागने का प्रयास करने लगा। तलाशी लेने पर उसके पास से कुल पांच पेटी (60 बोतल) देसी मासालेदार शराब बरामद हुई। उसके खिलाफ पुलिस में 60 आबकारी अभिनियम में मामला दर्ज किया गया।
