कपकोट के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी

बागेश्वर। जिले में रविवार की सुबह से बर्फबारी और बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जो 11 बजे तक जारी है। कपकोट के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी, जबकि घाटी वाले क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। मौसम को देखते हुए तहसीलों में स्थापित आपदा कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है। बर्फबारी से बंद सड़कों को तुरंत खोलने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए हैं। हालांकि अभी सड़क बंद की सूचना नहीं आ रही है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कपकोट के ऊंचाई वाले गांवों में बर्फबारी हुई है। शनिवार की रात बागेश्वर ब्लॉक में पांच, गरुड़ में 12 तथा कपकोट में पांच एमएम बारिश हुई है। रविवार को सुबह से बारिश हुई जो 11 बजे तक रही। इसके बाद धूप निकल आई। धूप आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *