दीवार क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालक परेशान
बागेश्वर। भराड़ी टैक्सी स्टैंड के पास भराड़ी बाजार के नाले के पास लोनिवि की सुरक्षा दीवार गिर गई है। इस कारण टैक्सी चालकों को वाहन खड़ी करने का संकट पैदा हो गया है। चालक मजबूरी में इसके आसपासी ही वाहन खड़ा करने को मजबूर हैं। यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। टैक्सी यूनियन के सचिव प्रवीण कुमार, केवल, आनंद, पूरन दानू, नंदन प्रसाद, ललित तिरुवा, प्रमोद साहू ने जल्द दीवार नहीं बनने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
